जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस

जबलपुर दर्पण। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया । मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया मदन महल प्रेम नगर स्थित कालीबाड़ी मार्शल आर्ट केंद्र में कल शिक्षक दिवस के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस भी मनाया गया। खिलाड़ियों द्वारा रंगमंच कार्यक्रम नाच गाना वह केक काट के इस दिवस को धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव का एकेडमी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के द्वारा पुष्प गुच्छ व तोहफे देकर आशीर्वाद प्राप्त कर शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर मानव क्रीड़ा एवं कला अकैडमी की सचिव व ताइक्वांडो खिलाड़ी, प्रशिक्षिका ने हमे जानकारी देते हुए बताया कि हमारे सर्व प्रथम गुरु हमारे माता-पिता होते हैं जो हमें छोटी से छोटी बातों का ज्ञान देते हैं वही मेरे गुरु व मार्गदर्शक राजकुमार यादव ने हमेशा मुझे राजनीति खेल व पत्रकारिता मे अग्रसर होने हेतु सदैव मार्गदर्शन किया है मैं उन्हें कोटि कोटि नमन करती हूं । वही एकेडमी के अध्यक्ष व संस्थापक राजकुमार यादव ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो दिवस के उपलक्ष पर भारत वासियों को यह संदेश दिया कि वह सभी हमारी भारत की बेटियों को इस आत्मरक्षा खेल विधा को सिखाएं ताकि वह आज के इस माहौल व दौर में खुद को सुरक्षित रख सके। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष व संस्थापक राजकुमार यादव, सचिव शिवानी बेन, संयुक्त सचिव जयराज चौधरी, उपस्थित रहे। वहीं खिलाड़ी में मानव राज यादव, मानवी यादव, अंशिता रॉय, अमिष्का रॉय ,कार्तिक यादव, आकृति सिंह भदोरिया, तेजस्विनी भलावी, मिताली यादव, शशांक यादव, तानिया यादव ,मोहित यादव, अहाना साहू ,देगनूर कौर ग्रोवर घन्या शर्मा सूरज प्रजापति, पायल प्रजापति , खुशल हुरमाले, आदित्य शुक्ला, यश सिंह, शौर्य सिंह, भौमिक जाट, सानवी पोदार , शौर्य विक्रम वीर , इशान पांडे आदि अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88