जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्वविद्यालय कर्मचारी कल्याण सहकारी साख समिति मर्यादित के संचालक मंडल के चुनाव हुये संपन्न

जबलपुर दर्पण। विश्वविद्यालय कर्मचारी कल्याण सहकारी साख समिति मर्यादित जबलपुर के 5 वर्षीय चुनाव संपन्न हुए ।इसमें टी आर चौधरी चुनाव अधिकारी ने जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता, परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया चुनाव में विजय हुए। उनके साथ वीरेंद्र सिंह पटेल, वैशाखू मांझी ,संजय मिश्रा,प्रेम प्रकाश पुरोहित, विपुल तिवारी, राजेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेंद्र कुमार शुक्ला, राम जीवन सोंधिया, कल्पना पासी, रश्मि पटेल आदि विजय कुल 11 मेंबर विजय घोषित हुए। परिसंघ प्रदेश उपाध्यक्ष का गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ, और परिसंघ के जबलपुर पदाधिकारियों ने गोंडवाना चौक पर राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पर स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया ।आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कापसे,जिला उपाध्यक्ष जय कुमार केवट महासचिव मुक्तेश्वर कोषाध्यक्ष अनिल धनगर सचिव सुखदीन कटारे उपस्थित रहे। गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी, संरक्षक नंहेलाल धुर्वे , सलाहकार एड. बालकिशन चौधरी,मुन्ना ठाकुर , गया प्रसाद धुर्वे,निशा, राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page