जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल, द्वारा 31 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता जबलपुर रेलवे स्टेडियम, जीसीएफ राम मंदिर ग्राउंड एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में खेली जा रही है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अरुण त्रिपाठी एवं रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं दर्शकों ने मैचों का आंनद लिया ।
पहले दिन सोमवार को खेले गए रेलवे ग्राउण्ड में पुरूष वर्ग में दक्षिण रेलवे-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे-उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे-उत्तर रेलवे एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल-मध्य रेलवे के बीच मैच खेले गए। मंगलवार को शाम को खेले गए मैच पुरष वर्ग में रेलवे सुरक्षा विशेष बल-पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे-उत्तर सीमांत रेलवे, दक्षिण रेलवे-दक्षिण पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे-पश्चिम रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे-दक्षिण मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे-पूर्व तटीय रेलवे एवं उत्तर रेलवे-पूर्व मध्य रेलवे और महिला वर्ग में पश्चिम मध्य रेलवे-पश्चिम रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल-दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे-दक्षिण पश्चिम रेलवे एवं पूर्व रेलवे-मध्य रेलवे के बीच खेले गए। खेले गये मैचो में बी.आर.राव, राजाबाबू सोनकर ,अब्दुल हई, पी.के उत्तमन अरविंद देवगरे, नवजीत राहुल, के.एस.सैनी, अशोक नामदेव जीतेन्द्र श्रीवास, जी.पी. बैद्य, एम.आर.राव, बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने मैच रेफरी के रूप में कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88