राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अंतर्विभागीय कार्यशाला हुई आयोजित

जबलपुर दर्पण। 1 वर्षों से 19 वर्ष के बच्चों को 13 से खिलाई जाएगी कृमिनाशक गोली। आज क्षेत्रीय संचालक सभागार में अंतर्विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक एवम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन की अध्यक्षता क्षेत्रीय संचालक डॉ संजय मिश्रा द्वारा किया गया। डॉ मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 13 सितंबर मंगलवार को समस्त शासकीय शालाओं, प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों, आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ शत्रुघ्न दाहिया ने बताया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतु स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग है एवं कार्यक्रम का निष्पादन स्कूल शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जाएगा जिसमें अन्य सहयोगी विभाग आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग का सहयोग रहेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।



