महापौर, कलेक्टर, एवं निगमायुक्त के आव्हान पर

संस्कारधानी के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों ने रक्तदान करने में रचा कीर्तिमान
जबलपुर। आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, कलेक्टर डॉं. इलैयाराजा टी, एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के आव्हान पर नगर निगम मुख्यालय परिसर, मानस भवन के साथ-साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में आयोजित विशाल रक्तदान शिविरों में संस्कारधानी के गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों, एवं अधिकारियों कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पहुॅंचकर रक्तदान कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। जबलपुर संस्कारधानी प्रदेश में सर्वाधिक रक्तदान कराने वाला शहर में शामिल हो गया है। जबलपुर इस दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आज 3 हजार 10 यूनिक रक्त एकत्रित कर प्रदेश में अभी तक के रिकार्ड में अव्वल रहा है। यह इसलिए भी संभव हुआ है कि विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए महापौर, कलेक्टर, निगमायुक्त के साथ-साथ रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगातार लोगों को मानव कल्याण के लिए रक्तदान करने की अपील एवं आग्रह किया जा रहा था, जिसके परिणाम स्वरूप आज संस्कारधानी के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लिया और 3 हजार 10 यूनिट रक्तदान किया। इसमें सर्वप्रथम संस्कारधानी के प्रथम नागरिक एवं महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी, अपर कलेक्टर ओम नमःशिवाय अर्जरिया, संयुक्त संचालक आशीष दीक्षित, अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, आर.पी. मिश्रा, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, पी.एन. सनखेरे, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने रक्तदान कर मानव कल्याण के लिए पुनीत कार्य करते हुए अन्य रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया। इसके उपरांत लगातार रक्तवीरों की कतारें बढ़ती गई और शाम 06ः00 बजे तक नगर निगम मुख्यालय में 210 यूनिट, मानस भवन में 483 यूनिट कुल शहर भर में 3 हजार 10 रक्तवीरों ने जनकल्याण के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को द्वारा मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एम.आई.सी. सदस्य अमरीश मिश्रा, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, दिनेश तामसेतवार, पार्षद संतोष पंडा, कृष्णादास चौधरी, मालती चौधरी, सत्येन्द्र चौबे, अनूपम जैन, रेडक्रास के नोडल अधिकारी डॉं. सुधीर अग्रवाल, सहायक संचालक मनीष सेठ, तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आशीष शर्मा, शिक्षा अधिकारी वीणा बर्गीस, जोन अधिकारी डॉं. राकेश तिवारी, संतोष अग्रवाल, उपयंत्री अनुराग पाठक, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, व्याख्याता डॉं. शैलेन्द्र पान्डे आदि ने भी रक्तदान शिविर में बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रक्तवीरों का उत्साह बढ़या और उनका सहयोग किया। इस अवसर पर मेडिकल, एल्गिन, विक्टोरिया, एवं सुखसागर अस्पताल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की भी भूमिका सराहनीय रही।



