पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सुनीता पंच ने जीते दो स्वर्ण पदक, विभाग ने किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन खमरिया जबलपुर में संपन्न हुआ। जिसमें सभी जिलों के लगभग 350 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। महिला पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में सुनीता पंच , निरीक्षक जिला विशेष शाखा ने भाग लिया एवं 76 किलो वेट कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। साथ ही महिला पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी जीती। बेंच प्रेस में प्रमुख स्थान प्राप्त कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया। इनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह बघेल, डीएसपी तुषार सिंह द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सम्मानित किया।



