जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अवैध कॉलोनी के निर्माणों पर चला नगर निगम का बुल्डोजर

जबलपुर दर्पण। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज का कठौदा स्थित ओम परिसर फेस 2 अवैध कॉलोनी में बने निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई जिस में निर्माणाधीन एक मकान तथा 5 प्लिंथ लेवल पर बने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। कार्यवाही में उपस्थित अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर, भवन अधिकारी मनीष तडसे, अनुपम शुक्ला, दल प्रभारी राजू रैकवार, मुकेश पारस, वीरेंद्र मिश्रा अनंत मिश्रा पुरुषोत्तम चौधरी आदि उपस्थित रहे।



