जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

निबंध लिखने में शहर के बच्चों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 80 शालाओं के 3 हजार से अधिक बच्चों ने लिया भाग

जबलपुर दर्पण। इस बार संस्कारधानी के होनहार बच्चों ने हिंदी निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक नया कीर्तिमान बनाते हुए रिकॉर्ड तोड़ा है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक शैक्षणिक संस्था मित्र संघ द्वारा नगर निगम के सहयोग से तीसरे वर्ष भी हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का वृहद आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में 80 शालाओं के 3000 से अधिक छात्र- छात्राओं ने शहर विकास के विषय पर अपने विचार लिपिबद्ध किए। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में कराया गया जिसमें छठवीं से आठवीं कक्षा और 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए दो विषय क्रमश: मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी एवं विकास की दिशा में बदलता जबलपुर पर बच्चों ने अपने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किए। यह हिंदी निबंध प्रतियोगिता जिले में सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता भी है । जिसमें दोनों वर्गों के बच्चों को प्रथम पुरस्कार 11,000 द्वितीय पुरस्कार 5100 एवं तृतीय पुरस्कार 3100 रुपए दिया जाता है । इसके अलावा सैकड़ों विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। आगामी 14 सितंबर को मानस भवन में इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भव्य समारोह में उनकी अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया जाएगा । महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में यह आयोजित होगा। मित्र संघ संस्था के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद शेकटकर संयोजक श्री परितोष वर्मा,अनिल ठाकुर आदि ने इस गरिमामय कार्यक्रम में सभी से उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन कर प्रोत्साहित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88