जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा श्रवण से मिलती है पितरों को मुक्ति

कृष्णा कॉलोनी में पितृमोक्ष पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में हो रही ज्ञान वर्षा

जबलपुर दर्पण। श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करना न केवल मनुष्य के पापों का क्षरण करता है बल्कि परिजनों, कुल के लोगों को भी पुण्य लाभ अर्जित करता है। पितृपक्ष में कथा श्रवण करना, पूजन करना पितरों की मुक्ति में सहायक होता है। सात दिवसीय आयोजन में पितरों का आगमन होता है तो वे इससे मोक्ष की प्राप्ति करते हैं। उक्ताशय के विचार भागवताचार्य पं. अर्जुन पांडे महाराज ने कृष्णा कॉलोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर व्यक्त किए।

पितरों की मोक्ष कामना के उद्देश्य से आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ, इसके बाद कथावाचक अर्जुन पांडे महाराज ने कथा महातम्य बताते हुए श्रीहरि की कृपा को विस्तार से बताया। उन्होंने परिवारों में कलह और रिश्तों में आ रही दरार को लेकर कथा के माध्यम से सुखी जीवन जीने के मंत्र भी दिए। इस मौके पर लीला देवी, हीरा बाई इंद्रजीत, जितेन्द्र कुमार, वीणा, शिल्पा, रेखा, अर्चना, चंद्रवती, ममता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88