चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा का नियमित रखरखाव करने

कल्याणयु विकास समिति ने अनुबंध पत्र में किये हस्ताक्षर
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ट के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा प्रतिमा स्थल एवं प्रतिमा के रखरखाव हेतु पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर संभाग क्रमांक 14 महाराजा अग्रसेन वार्ड चन्द्रशेखर पार्क में स्थित वीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा स्थल का रखरखाव हेतु कल्याणयु विकास समिति को मैमोरेन्डम ऑफ अंडरस्टैण्डिंग (एम.ओ.यू.) में अनुबंधित किया गया। जिसमें कल्याणयु विकास समिति समर्पण भावना रखते हुए अपनी सेवा निरंतर प्रदान करेगी। इस अवसर पर तरुण शक्ति के संस्थापक धीरज पटेरिया, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अर्जुन यादव, अतुल रैकवार, एच.एम.एस. से मोहित पटेल, एवं कल्याणायु विकास समिति अध्यक्ष चेतन जैन, सचिव आर्जव जैन, कोषाध्यक्ष नीता सिंघई, सयुंक्त सचिव निमित्त बड़कुल, हिमांशु बर्मन, हर्षित बर्मन, सात्विक भोजक, नीरज तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, मक़सूद चिस्ती, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


