आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल: स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। जिले की सीमा व सिहोरा तहसील कार्यालय क्षेत्र के ग्राम पड़रिया कला में अचानक सोमवार की दोपहर 3:30 बजे के दौरान मानसून ने करवट बदली और तेज गरज चमक के साथ जोरदार आकाशीय बिजली गिरी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगीं। बारिश के साथ अचानक से घर के मवेशियों को चराने गये तीन लोग इसकी चपेट में आ गये। तत्काल आसपास के लोगों ने 108 को इसकी सूचना दी जिस पर 108 के ई एम टी दिनेश प्रजापति व पायलट अनिल शर्मा ने उन लोगों को तत्काल सिहोरा सिविल अस्पताल में पहुँचाया। जिनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि उमरियापान रोड स्थित ग्राम पड़रिया कला थाना क्षेत्र खितौला सीमा के अंतर्गत ग्राम निवासी जमन उर्फ बाबू पटैल उम्र 52 वर्षीय, डब्बू कोल उम्र 40 वर्षीय, अतुल पटैल उम्र 24 वर्षीय अपने खेत के समीप घर के मवेशियों को चराने के लिए गये हुये थे। अचानक से मानसून में बदलाव हुआ और तेज गरज चमक के साथ कोहा के झाड़ में बिजली आ कर गिरी जिससे मवेशियों को चराते हुये तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए। जिन्हें सिहोरा सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।जिनका इलाज डॉ सुशान्त शर्मा के द्वारा किया जा रहा है।
सोमवार की साप्ताहिक बाजार से एम्बुलेंस के होती हैं आवागमन में असुविधा-सिहोरा तहसील कार्यालय में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण सिविल अस्पताल जाने वाला सड़क मार्ग टोटल बन्द हो जाता हैं जिसके कारण आकश्मिक सड़क दुर्घटना, एक्सीडेंट से घायल व पीड़ित व्यक्ति को लाने ले जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता हैं।




