डिंडौरी बी ओ कार्ययालय में लोकायुक्त का पडा छापा

जबलपुर दर्पण डिंडौरी। विशेष पुलिस स्थापना कार्यालय लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की छापामार टीम ने मंगलवार की दोपहर जिला मुख्यालय में स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दबिश देकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक बीईआओ एसके द्विवेदी ने एक प्रभारी प्राचार्य से वेतन आहरण और निलंबित कार्रवाई नही करने के नाम पर 25 हजार की मांग की थी और मंगलवार को पहली किस्त के रूप में 20 हजार बसूलते लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
लोकायुक्त इंस्पेक्टर जीएस मर्सकोले ने बतलाया कि शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर के प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम (सहायक शिक्षक) ने शिकायत की गई थी कि गत 9 सितंबर की सुबह 10 बजकर 25 मिनिट पर सुरेश कुमार द्विवेदी स्कूल पहुंचे थे,इस दौरान प्राचार्य राम कुमार पुस्तक मांग पत्र लेकर कार्यलय पहुंचे थे।लेकिन प्रभारी प्राचार्य को अनुपस्थित करार देकर निलंबित करने की धमकी दी।उसके बाद स्कूल के सभी अतिथि शिक्षकों को कार्यालय में बुलाकर प्राचार्य रामकुमार के विरुद्ध कथन लिये और रामकुमार के वेतन आहरण पर रोक लगा दी।आरोप है कि बीईआओ द्विवेदी ने प्राचार्य रामकुमार को निलंबित करने की धमकी देकर 25 हजार की मांग की थी।इस बाबद शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने तस्दीक करने के बाद मंगलवार की दोपहर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डिंडोरी में दबिश दी और बीईओ के कक्ष से रिश्वत के 20 हजार बरामद कर लिये।लोकायुक्त ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।हालांकि द्विवेदी ने कार्रवाई का विरोध कर बतलाया है कि उन्हें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है।कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक जीएस मर्सकोले, ऑस्कर किंडो की टीम के सदस्य शामिल रहे।



