जबलपुर दर्पण
एस आई आर में सलंग्न समस्त लोक सेवकों का 20 लाख का बीमा एवं आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति का हो प्रावधान-मांग

जबलपुर दर्पण। जबलपुर-मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में निर्वाचक मतदाता नामावली एस आई आर संचालित है। जिसे 04दिसम्बर तक पूंर्ण करना है प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बी.एल.ओ एवं सहायक बी.एल.ओ की ड्यूटी लगाई गयी है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 600 से 1200 तक मतदाता हैं। इस गहन पुनरीक्षण का संपूर्ण कार्य बी.एल.ओ एवं सहायक बी.एल.ओ के द्वारा किया जाना है। इस कार्य हेतु लगाए गए लोक सेवकों को संपूर्ण कार्य निश्चित समयावधि में सम्पन्न करने का मानसिक तनाव है। ऐेसे में जो लोक सेवक पहले ही विभिन्न प्रकार की बिमारीयों से ग्रस्त हैं और इस वजह से यदि किसी भी लोक सेवक की आकस्मिक मृत्यु होती है तो तत्काल में उनके परिवार को 20 लाख रूप्ये एवं उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान शासन की ओर से होना चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, मीनूकांत शर्मा, हेमन्त ठाकरे, राकेश श्रीवास, दिनेश गोंड़, गुडविन चार्ल्स, राजेश सहारिया, विनोद सिंह, फिलिप अन्थोनी, सुनील झारिया, एनोस विक्टर, उमेश सिंह ठाकुर, रवि जैन, मानसिंह आर्मो, मनमोहन चौधरी, उमेश सिंह टाकुर, सुनील झारिया, संतोष चौरसिया, धनराज पिल्ले, देवेन्द्र भट्ट, सुधीर अवधिया, आशीष कोरी आदि ने मुख्यमंत्री महो और निर्वाचन आयोग से मांग की है।जबलपुर दर्पण।



