छतरपुर दर्पणतीज-त्यौहार-व्रतमध्य प्रदेश

संतो के सानिध्य में धूमधाम से निकली विशाल ध्वजयात्रा

सैकड़ों रामभक्त हुए शामिल, हनुमान टौरिया मंदिर पर हुआ ध्वजपूजन, चढ़ाया गया भगवा ध्वज

छतरपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म उत्सव की शोभा यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है उसी क्रम में छतरपुर नगर में संतों के सानिध्य में एक विशाल ध्वजयात्रा निकाली गई।
इस ध्वज यात्रा में बागेश्वर धाम से परम पूज्य संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज  तथा निर्मोही अखाड़ा के महंत श्री भगवानदास सिंगारी जी महाराज एवं कन्नौज पीठाधीश्वर अतुलेशानंद जी महाराज का इस ध्वज यात्रा में आगमन हुआ श्री राम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी एवं अखिलेश मातेले गिरजा पाटकर राजू पटवा प्रमोद सोनी संजू त्रिपाठी प्रदीप सेन संजय गुप्ता दीपक गोयल पप्पू अग्रवाल  दीपक गुप्ता सहित सभी समिति के सदस्यों ने सभी संत जनों का चंदन से तिलक एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
यह ध्वज यात्रा  ढोल नगाड़ों के साथ ठीक 8.00 बजे गांधी चैक बाजार से प्रारंभ हुई मऊ दरवाजा बस स्टैंड जवाहर रोड होते हुए हनुमान टोरिया मंदिर परिसर पहुंची।
इस यात्रा में जहां एक और संतों का समागम था वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में राम भक्तों बड़े-बड़े ध्वज लेकर राम की भक्ति में लीन होकर चल रहे थे बडे उत्साह के साथ राम भक्त झूमते नाचते गाते हुए जय श्री राम के जय जय कार कर आगे बढ़ रहे थे सभी राम भक्तों के मन में उत्साह था कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव है और जन्म उत्सव की तैयारियां इस ध्वज यात्रा के साथ हुई है हम सभी को शामिल होने का अवसर मिला है।
नगर के दुकानदार भाइयों की द्वारा इस ध्वज यात्रा में चल रहे संत जनों एवं सभी राम भक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया। साथ ही यह यात्रा जैसे ही हनुमान टोरिया मंदिर पहुंची हनुमान टोरिया ट्रस्ट एवं समिति के द्वारा ध्वजयात्रा में चल रहे सभी संत जनों एवं राम भक्तों का चंदन से तिलक कर पुष्पा से वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
तथा मंदिर में संत जनों की उपस्थिति में श्री राम सेवा समिति के द्वारा विधि-विधान से ध्वज का पूजन किया गया एवं हनुमान जी महाराज से विनती की गई की आने वाली 2 अप्रैल को भगवान श्री राम के जन्म उत्सव की शोभा यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो।
श्री राम सेवा समिति ने इस ध्वज यात्रा में सम्मिलित हुए सभी धार्मिक संगठनों का एवं सभी धर्म प्रेमी भाइयों एवं सभी राम भक्तों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर लखन राजपूत राजेंद्र अग्रवाल  मुरली कुशवाहा बजरंग दल के संयोजक सौरभ खरे सहित बड़ी संख्या में बजरंग भक्त एवं विश्व हिंदू परिषद से सत्येंद्र सिंह धीरज सेठ एवं शिवसेना से मुन्ना तिवारी गायत्री मंदिर ट्रस्ट से रामकृपाल राय गोलू चैरसिया सनातन धर्म सेवा समिति से सौरभ तिवारी हरिओम गौशाला समिति से पारस दुबे मनीष अग्रवाल भगवा ब्रिगेड से सुरेंद्र शिवहरे संदीप सोनी हनुमान टोरिया ट्रस्ट से लालजी पाटकर  नीरज भार्गव समिति से मंगल सिंह रमेश नामदेव भारतीय मजदूर संघ से हरेंद्र सिंह चंदेल भूपेंद्र बुंदेला नरेंद्र चतुर्वेदी सेवा ही संकल्प समिति से नवदीप पाटकर नितिन पटेरिया उज्जवल जैन आनंद रावत अभिषेक महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88