कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षित युवाओं को दिये प्रमाण-पत्र

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत वेलुअर फैबटैक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 240 फैशन डिजाइनिंग एवं 120 अकाउंट एग्जीक्यूटिव के ट्रेड में कुल 360 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आज 13 सितम्बर 2022 को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 19 से पार्षद अंशुल राघवेंद्र यादव एवं सी.एम.एम. सोनिका मातेले नगर निगम के द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रीमती यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवक-युवतियों को निःशुल्क विभिन्न व्यवसायिक ट्रेनों में प्रशिक्षण प्रदान करने का जो कार्य किया जा रहा है, इससे युवक-युवती सोलंकी बनकर समाज में अपने परिवारजनों का भरण पोषण कर सकेंगे। शासन की अति महत्वपूर्ण योजना की सराहना करते हुए आज जिन बच्चों को प्रमाण-पत्र मिले और उन्हें शुभकामनाएं दी।



