जीवन में आवश्यक है मांगलिक बधाई

जबलपुर दर्पण। शुभ कार्यों की सफलता के लिए मांगलिक बधाई आवश्यक है। किन्नर समाज संवेदनशील होता है। व्यक्ति के जीवन में आनंद और सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए किन्नरों का आशीर्वाद औषधि का कार्य करता है । आपसी सहयोग से सभी सामाजिक,सांस्कृतिक, साहित्यिक सभी क्षेत्रों में भागीदारी निरंतर बढ़ रही हैं। जबलपुर के सम्मेलन में पारंपरिक तरीके से रस्मों रिवाज का आयोजन किया गया । उक्त उद्गार डॉ जितेन्द्र जामदार राज्यमंत्री, उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद्, मंहत मनीषा दास, गदिपति गुरु दीया नायक हिना नायक अंगूरी नायक गिन्नी नायक ने कहे। अखिल भारतीय मंगल मुखी किन्नर महासम्मेलन अग्रवाल बारात घर शीतल पुरी चेरीताल वार्ड क्रमांक 27 में भारत के कौने-कौने से पधारे किन्नरों को जामदार हास्पिटल के डाक्टरों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की , मेडिकल स्टाफ और महंत मनीषा दास जी का स्वागत पार्षद प्रतिभा भापकर, सत्य प्रकाश सराफ, ने किया। सम्मेलन में भारत के कौने-कौने से किन्नर पधारे हुए हैं ।आज दिन भर सामाजिक मुद्दों के साथ, विवादों का निपटारा किया गया। किन्नर समाज के दीया गुरु, अल्लाह राखी माजी फूलमती नायक जी, काली सिद्धि गोरी रागिनी नायक जी, सलमा नायक ,अंगूरी नायक गिन्नी नायक, दिया ,साधना ,मौजी मनीषा नायक ,सोफी नायक
रेखा सुरैया, मुस्कान, शबाब काजल, टीना, माधुरी ,तराना दीदी, शीतल सहित सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।



