नवनिर्वाचित जनपद सदस्य, सरपंच, प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर सर्वांगीण विकास की ली शपथ

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा जनपद पंचायत बैठक हाल पर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य और 60 ग्राम पंचायत के सभी सरपंच आयोजित बैठक के दौरान विकास कार्य योजना पर चर्चा करते हुए, सर्वांगीण विकास की शपथ लिया। विकास कार्य योजना के तहत राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्रम विभाग, जनजाति कार्य, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वित्त, वृक्षारोपण, ब्लड बैंक शिविर लगाने जैसे योजनाओं को एसडीएम अशीष पांडे और जनपद सीईओ जितेंद्र गुप्ता ने हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दिया। गौरतलब है कि जनपद सदस्य और सरपंच मिलकर ग्राम पंचायत के विकास को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करने के लिए शपथ लिया, जिससे लोगों को योजना का भरपूर लाभ मिलेगा।



