जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय, जबलपुर में राजभाषा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ अरुण मिश्र थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रश्मि चौबे ने की।अपने अध्यक्षीय उदबोधन में प्राचार्य डॉ रश्मि चौबे ने राजभाषा हिन्दी की प्रासंगिकता पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। मुख्य वक्ता डॉ अरुण मिश्र ने राजभाषा हिंदी दिवस के महत्व, उपयोगिता और वर्तमान समय में राजभाषा हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर मनोज प्रियदर्शन ने एवं आभार हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर नीना उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो स्मृति शुक्ला, डॉ प्रज्ञा अनुरागी, डॉ सुनील दुबे ,डॉ बलिराम अहिरवार, डॉ मोनिका बबेले, श्रीमती सविता तिवारी एवम डॉ मंजू सिंह ने योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88