न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल हादसे के फरार डॉक्टर को पुलिस ने दबोचा

आरोपी डॉ.निशित गुप्ता एवं डॉ. सुरेश पटेल का पुलिस ने लिया रिमाण्ड
जबलपुर दर्पण नप्र। न्यु लाईफ मल्टी स्पेस्लिटी अस्पताल में हुये अग्नि हादसे में 8 लोगो की मृत्यु एवं 5 लोगों के घायल होने की घटना में दस हजार के फरार ईनामी आरोपों को पकड़ने में विजय नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विजय नगर थाना प्रभारी श्रीमति संदीपिका ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार 20 हजार रूपये के ईनामी आरोपी डॉ. निशिंत गुप्ता पिता जे.पी.गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी शीतलपुरी कालोनी कोतवाली एवं डॉ सुरेश पटेल पिता जगदीश प्रसाद पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सतपुडा एवेन्यू संजीवनी नगर को गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये 2 दिन की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।



