अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा कर दोस्त को दौडाने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा:दौडने वाले मित्र की सरगर्मी से तलाश

जबलपुर दर्पण नप्र। सोमवीर शेखावत आर्मी भर्ती क्लर्क जीआरसी सेंटर गोखरपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जीआरसी सेंटर जबलपुर में अग्निवीर शिलेक्शन भर्ती चल रही है दिनांक 7-9-22 को फिजिकल टेस्ट में अभिषेक भदौरिया पिता रमाशंकर भदौरिया निवासी पोरसा थाना जिला मुरैना का डॉक्यूमेण्ट लेकर भाग लिया था, जिसके डॉक्यूमेण्ट चैक कर फिजिकल टेस्ट कराया गया जो अभिषेक भदौरिया फिजिकल टेस्ट के विभिन्न इवेंट में पास हुआ था, जिसके पास होने पर रन स्लिप तैयार की गई थी, रन स्लिप में भागने वाले का फोटो चस्पा कर हस्ताक्षर एवं भर्ती कमेटी के हस्ताक्षर करवाकर रन स्लिप रिकार्ड में रखी गई थी एवं दिनांक 16-9-22 की मेडिकल कराने एवं पेपर चैक कराने के लिये जीआरसी सेंटर जबलपुर बुलाया गया था। रन स्लिप में लिखे नाम पर अभिषेक भदौरिया उपस्थित हुआ जो रन स्लिप में लगी फोटो से अभ्यर्थी का चेहरा मैच नहीं हो रहा था, उक्त सम्बंध मे पूछताछ की गयी तो अभिषेक भदौरिया ने रन स्लिप में लगी फोटो को अपने दोस्त मोहित तोमर की होना बताते हुये मोहित तोमर द्वारा दौड़ना बताया गया जिसकी रिपोर्ट पर धारा 419, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अभिषेक भदौरिया पिता रमाशंकर भदौरिया उम्र 22 वर्ष निवासी पोरसा थाना पोरसा जिला मुरैना को अभिरक्षा में लेते हुये विवेचना में लिया गया।


