शिवराज सिंह चौहान बुजुर्गों के श्रवण कुमार : अमर मिश्रा

जबलपुर दर्पण। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तिरुपति बालाजी के लिए जबलपुर से 325 यात्री ट्रेन से रवाना हुये। रेलवे स्टेशन पर अंत्योदय प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक अमर मिश्रा के नेतृत्व में सभी तीर्थ यात्रियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत कर तिरुपति के लिए रवाना कराया। इस अवसर पर अमर मिश्रा ने बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता राष्ट्रनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर मध्य प्रदेश के जननायक शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बुजुर्गों के श्रवण कुमार बनकर पुनः तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की जिसके तहत आज मध्य प्रदेश से 5000 श्रद्धालु तीर्थ दर्शन करने के लिए रवाना हुए इसी तारतम्य में तिरुपति बालाजी के लिए जबलपुर से 325 श्रद्धालु रवाना हुए सभी श्रद्धालुओं का अंत्योदय प्रकोष्ठ द्वारा फूल माला पहनाकर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत कर तीर्थ यात्रियों के परिवारिक सदस्य बन कर विदाई दी गई । तीर्थ यात्रियो का संपूर्ण खर्च मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी तीर्थ यात्रा पूर्णता निशुल्क होगी यात्रा के दौरान चाय, नाश्ता, भोजन एवं रुकने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी । इस अवसर पर जिला संयोजक उज्जवल पचौरी, रेलवे बोर्ड सदस्य अभिलाष पांडे, डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति, पार्षद निशा राठौर, मालती चौधरी, दामोदर सोनी, इंद्रजीत सिंह, हेमंत साहू, राजमणि बघेल,गोपाल तिवारी, अमित सैनी, गप्पू प्राजी, किशन लालवानी, अज्जू चक्रवर्ती, विनोद सौधिया, गोपाल गुप्ता,अनुज राजपूत, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

