जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रेरणा हिंदी सभा में नवनियुक्तियाँ

जबलपुर दर्पण। हिंदी का अलख सतत जगाने वाली संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा में साहित्यकार व कवि निरंतर शामिल हो रहे है इसी क्रम में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने राष्ट्रीय संयोजक रामेश्वर पाटीदार वरिष्ठ कवि, क्षेत्रीय संयोजक प्रहलाद माली कवि साहित्यकार व तालिब शामगढ़ी शायर सलाहकार नियुक्त किए गए है। सभी कवि व साहित्यकार मंदसौर मध्यप्रदेश से है। इस नवनियुक्ति पर आशुकवि दादा भैरु सुनार, कवि गोपाल जाटव विद्रोही, पप्पू सोनी, डॉ कुमार दीपक, बंशीधर पोरवाल, राम गोपाल, कवि कमल भट्ट साहेब, दमयंती मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया है। विदित हो कि हिंदी दिवस के अवसर पर प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के उक्त पदाधिकारियों ने काव्य संध्या व हिंदी पर विचार गोष्ठी आयोजित कर हिंदी प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है व सतत हिंदी प्रचार अभियान में संलग्न हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्वश्री डॉ लाल सिंह किरार, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, सुषमा खरे, मंजुला साहू निर्भीक, अरविंद अकेला, झरना मुखर्जी, जयदीप खरे,अजय प्रकाश मिश्रा, अनिल शुक्ला,माला श्रीवास्तव, प्यासा जबलपुरी, राजकुमारी रैकवार राज आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88