जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दिव्यांग कल्याण हेतु जिला कलेक्टर हुये सम्मानित

जबलपुर दर्पण। दिव्यांगों के कल्याण व पुनर्वास हेतु संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के जिले में त्वरित क्रियान्वयन के साथ ही दिव्यांगों के प्रति आत्मिक सहानुभूति तथा उनकी समस्याओं के प्रति अति संवेदनशीलता के लिए सनराइज एकेडमी फॉर स्पेशल नीड चिल्ड्रंस द्वारा जिला कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. एच. पी.तिवारी, संचालिका विनीता पगारे, संस्था के बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित थे।



