जबलपुर दर्पण

जनगणना कर रहे लोक सेवकों के लिए आम जनता से सहयोग की अपील

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की इस भीषण गर्मी में जो लोक सेवक घर घर जाकर जनगणना का कार्य कर रहे है उन्हें कई वार्ड में सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है l जबकि लोक सेवकों में महिला लोक सेवक भी कार्यरत है ऐसे में जब लोक सेवक घर पहुंचते है तो घर के मुखिया के द्वारा सहयोगात्मक व्यवहार नहीं किया जा रहा है कहीं घर बंद मिल रहे तो कहीं घर से कोई बाहर ही नहीं निकल रहा और पड़ोसियों से मोबाईल नम्बर मांगने पर वे भी नंबर देने में आनाकानी करते है , जिससे जनगणना कर रहे लोक सेवकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l जबकि इस भीषण गर्मी में लोक सेवक सुबह से शाम तक अपने कार्य को पूरा करने प्रयासरत है ऐसे में आम जनता का सराहनीय सहयोग अतिआवश्यक है l अत: संगठन आम जनता से अपील करता है की वे जनगणना में लगे लोक सेवकों को पूर्णतः सहयोग प्रदान करे l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, जिला अध्यक्ष- राजेश सहारिया, रऊफ खान, राजकुमार यादव, राकेश श्रीवास, फिलिप एंथोनी, सुरेंद्र चौधरी, लालजी प्रसाद, गुडविन चार्ल्स, मनमोहन चौधरी, रामेश्वर प्रसाद दुबे, उमेश सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, संतोष चौरसिया, धनराज पिल्ले, दीपेश जैन, गोपीशाह आदि ने आम जनता से अपील की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88