कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में श्याम सोलंकी को शहर की जिम्मेदारी दी गई है

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉक्टर संजय कांमले एवं कांग्रेस प्रकोष्ठों के प्रभारी माननीय महेंद्र सिंह चौहान जी के सहमति एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माननीय निकेश चौहान तथा कार्यवाहक अध्यक्ष पहलाद महावर के द्वारा जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना के आग्रह पर श्याम सोलंकी की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में जबलपुर शहर की नियुक्ति की गई इससे पूर्व में भी उनके द्वारा झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस प्रकोष्ठ में मध्य प्रदेश के महामंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं उनकी नियुक्ति होने के पश्चात उनके समर्थकों में उत्साह का वातावरण है आज उत्तर मध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक माननीय विनय सक्सेना जी के कार्यालय में श्याम सोलंकी जी का स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनय सक्सेना जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण पवार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अशोक यादव जबलपुर कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता जितेंद्र यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सेन अनिल गुप्ता आलोक गुप्ता प्रिंस सलूजा सुमन जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे



