जबलपुर दर्पण

शराब दुकानों के बाहर अवैध अहातों के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण । भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा आज दिनांक 15-05-2026 को माढोताल थाना प्रभारी को रैली निकालकर ज्ञापन दिया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन प्रशासन द्वारा प्रदेश में संचालित लाइसेंसी शराब दुकानों में पिछले काफी समय से अहाता व्यवस्था पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है ,भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा काफी दिनों से देखा जा रहा है कि चुंगी नाका शराब दुकान संचालक द्वारा शराब दुकान से शराब देने के बाद बगल में ही शराब पीने के लिए बहुत बड़ी जगह में शेड लगाकर स्थान दिया गया है दिन में किसी भी समय जाकर वहां पर बैठकर शराब पीने वाले को देखा जा सकता है । सारे शराब पीने वाले वहां घंटों बैठकर शराब पीते है रोड के दोनों तरफ गाड़िया खड़ी करते है जिससे रोज वहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
महोदय दीनदयाल अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर पुलिस चौकी 24 घंटे पुलिस मौजूद है उसके बाबजूद दीनदयाल स्थित शराब दुकान के बाजू से शराब दुकान संचालक के संरक्षण में चखने की दुकान संचालित की जा रही है जहां पर शराब पीने के लिए डिस्पोज़ल,नमकीन और पानी आदि सामग्री उपलब्ध कराई जाती है,पिछले वर्ष समाज द्वारा उस ठेले दुकान को विरोध करने पर हटाया गया था लेकिन कुछ दिन बाद पुनः शराब माफिया द्वारा वह दुकान उसी स्थान पर संचालित की जा रही है। इन दोनों शराब दुकानों के माध्यम से माढ़ोताल के अंदर कोल बस्ती और अन्य स्थान पर अवैध शराब की सप्लाई भी की जाती है। इसी प्रकार से कटंगी बाईपास और पाटन बाईपास शराब दुकानों के बाहर शाम के समय सैकड़ों लोगों को बैठकर शराब पीते देख जा सकता है। रैली मे मुख्य रूप से संगठन अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी,भारतीय शक्ति चेतना पार्टी अध्यक्ष महेंद्र यादव,मोहित गोस्वामी ,विनेशश्रीपाल और केदार प्रजापति मौजूद रहे।महोदय आपसे हमारा निवेदन है कि इन दोनों स्थानों पर हो रहे अवैध कार्यों पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें अन्यथा भगवती मानव कल्याण संगठन 7 दिन बाद दीनदयाल चौक पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88