श्रीराम कथा एवं पंचकुंडीय मारुति महायज्ञ का आयोजन, श्री बघराज बाबा हनुमानजी मंदिर दर्शनी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा भगवान श्री राम की प्रेरणा एवं बघराज बाबा जी की असीम कृपा से ग्राम दर्शनी में श्री राम कथा एवं पंचकुंडीय श्री मारुति महायज्ञ का आयोजन दिनांक 18 5.2026 मई को शुभारंभ होने जा रहा है श्री राम कथा एवं पंच कुंडीय श्री मारुति महायज्ञ का आयोजन कथा व्यास पंडित श्री बजरंग दास रामायणी जी अयोध्या धाम एवं यज्ञाचार्य पंडित हमीरपुर हनुमंत विहार कुंज श्री श्री 1008 रमैया महाराज का आश्रम राम पौड़ी अयोध्या सहित यज्ञाचार्य पण्डित अमित कृष्ण शास्त्री जी अमरकंटक धाम गाड़ा सरई की मौजूदगी में कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा।
मुख्य कार्यक्रम एवं कथा सोपान- दिनांक 18 /05/ 2026 दिन सोमवार मंगल कलश शोभायात्रा कथा महंत ,19/05/2026 दिन मंगलवार श्री राम चरित्र शिव चरित्र कथा ,20 /05/ 2026, दिन बुधवार मनु सतरूपा कथा, 21/05/2026 दिन गुरुवार श्री राम अवतार बाल लीलाएं, 22 /05/ 2026 दिन शुक्रवार मुनि आगमन एवं अहिल्या उद्धार ,23 /05/ 2026 दिन शनिवार श्री राम विवाह महोत्सव ,24 /05/ 2026 दिन रविवार श्री राम वन गमन एवं भक्ति केवट प्रसंग, 25 /05/ 2026 दिन सोमवार भरत चरित्र मां सीता खोज हनुमान चरित्र रावण वध अयोध्या आगमन, 26 /05/ 2026 मई दिन मंगलवार पूर्ण हवन पूर्ण आहुति ब्राह्मण भोजन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
18 मई 2026 दिन सोमवार को मंगल कलश शोभा यात्रा की शुरुआत शाम 4:00 बजे के दौरान कथा स्थल श्री बघराज बाबा हनुमान जी मंदिर ग्राम दर्शनी सिहोरा से यज्ञ स्थल तक जायेगी। साथ ही कथा वाचन दोपहर 3:30 से प्रभु इच्छा अनुसार तक की जाएगी।
श्री राम कथा एवं पंचकुंडीय श्री मारुति महायज्ञ के इस आयोजन में समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासियों के द्वारा राममय में इस यज्ञ में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। श्री राम कथा पंचकुडी मारुति महायज्ञ में श्रोता सुरेंद्र विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा, दिनेश चौरसिया, ग्राम सरपंच सहित क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
(जय श्री राम जय वीर हनुमान)



