जबलपुर दर्पण

जीआरपी की सतर्कता से नाबालिग बालिका परिजनों को सकुशल सुपुर्द

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर रेलवे पुलिस के द्वारा नियमित सर्चिंग अभियान में एक ओर जहां ट्रेनों में अपराध में लिप्त लोगों की धड़पकड़ हर हैं। तो वही ट्रेन में घर से नाराज या फिर गलती से ट्रेन में गलत सफर करने से भटके लोगों को खोज कर परिवार से मिलाने का भी कार्य जारी हैं। विगत दिनों दिनांक 14/05/2026 मई को ड्यूटीरत सउनि नरेश कुमार चौधरी प्र.आर.361 शकील सिद्धकी म.आर.245 मनीषा दुबे ‌द्वारा एक नाबालिक बालिका जिसकी उम्र लगभग 16 वर्षीय के दौरान अन्य ट्रेन में भटक कर रेलवे स्टेशन जबलपुर आगई थी। इस जानकारी को लेते हुए। उसे सद्भावनापूर्वक जीआरपी थाना में लाकर पीड़ित परिजनों से सम्पर्क किया गया। और आत्मीयता के साथ बालिका से पूछताछ की गई। सूचना मिलते ही बालिका के माता-पिता जो बालिका के गुमने की रिपोर्ट थाना मिर्जापुर लिखाने जा रहे थे। सूचना मिलने पर तत्काल ट्रेन पकड़कर थाना जीआरपी जबलपुर पहुंचे। जहां उन्हें बालिका को सुरक्षित सुपुर्द किया गया ।
बालिका सकुशल प्राप्त होने पर परिवारजनो ने पुलिस स्टाफ को गुम बालिका से मिलाने के लिए आभार भी व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88