एनएच 30 धनगवां कन्हैया ढाबा के पास कार चालक ने बाईक सवार को टक्कर मारकर उतारा मौत के घाट

जबलपुर दर्पण नप्र। एक्सीडेण्ट में घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुची पुलिस को पन्ना लाल पटैल निवासी खिरवा थाना एनकेजे कटनी ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सतीष पटैल के साथ रिश्तेदारी में महगवा मोटर सायकल से आये थे जहॉ से कटनी वापस जा रहे थे बाईक सतीष चला रहा था जैसे ही ग्राम धनगवां के पास एन एच 30 रोड कन्हैया ढाबा के पास पहुॅचे तभी जबलपुर तरफ से आ रही सफेद रंग की कार क्र एमपी 17 सीडी 2908 का चालक तेज गति से कार चलाते हुये आया एवं उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं सतीष दोनो गिर गये सतीष के सिर एवं शरीर में तथा उसे हाथ में चोट आयी है। सतीष को 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर सतीष को मृत घोषित कर दिया,पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये आरोपी कार चालक के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



