अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

न्यायालय में विचाराधीन केस में राजीनामा नही करने पर चाकू से जानलेवा हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पूजा मल्लाह निवासी ग्राम जूरी कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2013 में राजा मल्लाह से हुई थी लगभग 8-9 माह पूर्व अपने पति के साथ शहपुरा में एक खेत मे रह कर मजदूरी करते थे तभी उसके पिता नर्मदा प्रसाद बरपटी बेलखेडा के उसे लेने गये थे उसी दौरान पति ने उसकेे पिता तथा उसके साथ मारपीट की थी जिसका केस पाटन न्यायालय मे चल रहा है पति राजीनामा करने बार बार दवाब बना रहा था लगभग 02 माह से अपने बच्चो की पढाई के लिये सिविल लाईन पाटन मे अनिल अहिरवार के मकान में किराये से रह रही है आज केस की पेशी थी वह तथा पिता न्यायालय पेशी करने गये थे पेशी के बाद वह आ गई थी 3-15 बजे के आस पास वह अपने घर की दहलान में खड़ी थी तभी पति बाहर से ही उसे गाली देने लगा और राजीनामा करने को बोला,उसने मना किया तो पति राजा मल्लाह ने चाकू से हमलाकर बाये हाथ,पेट में बाये तरफ हल्की चोट पहुॅचा दी बाजू में रहने वाली गुड्डी बाई तथा उसकी लडकी वर्षा बर्मन आ गई जिन्हे देख कर पति जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 294, 324, 195 ए , 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88