जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिले में अस्पताल सिंडिकेट के मुखिया के विरुद्ध युवा क्रांति का हस्ताक्षर अभियान

जबलपुर दर्पण। युवा क्रांति के प्रदेश सचिव देवा झारिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि , संगठन के द्वारा लगातार जिले में अस्पतालों की लूट के विरुद्ध आवाज उठाई जा रही है। इस कड़ी में युवा क्रांति की ओर से , मेट्रो अस्पताल के द्वारा जिस प्रकार से आयुष्मान योजना और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के हितग्राहियों के साथ योजना राशि के अतिरिक्त लूट खसोट करके नगद राशि चार्ज की जाती है और फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड धारकों से पैसे लिए जाते है उसके विरुद्ध जांच करके कार्यवाही करने की मांग को लेकर , कलेक्टर महोदय को दिनाँक 14 सितम्बर को ज्ञापन सौंपा गया था । उसके उपरांत शासन व प्रशासन मेट्रो हॉस्पिटल प्रबंधन व उनसे जुड़े जनप्रतिनिधियों के दबाव में जांच व कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं ।
युवा क्रांति के द्वारा प्रशासन और मेट्रो अस्पताल प्रबन्धन ,मेडिकल सिंडीकेट की सांठ गांठ को तोड़ने के लिए और इस बड़े फर्जी वाड़े पर जांच कर कार्यवाही के लिए जनजागरण करने के लिए आज से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल माफिया के विरुद्ध जनजागरण हेतु हस्ताक्षर अभियान युवा क्रांति के द्वारा युवा क्रांति के संयोजक अनुराग तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के सामने से प्रारंभ किया गया । कलेक्टर परिसर के सामने से प्रारंभ हस्ताक्षर अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन ओराप्त हुआ और प्रथम दिवस में सैंकड़ों लोगो के द्वारा हस्ताक्षर करके मेट्रो अस्पताल पर जांच करके कार्यवाही करने की मांग को समर्थन प्रदान किया गया। मालवीय चौक पर चलाया जाएगा। 21 सितम्बर को सिविक सेंटर जबलपुर में दोपहर 3:00 बजे से 5:30 शाम को चलाया जाएगा। 22 सितम्बर को गोरखपुर में चौराहे पर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलाया जाएगा। 23 सितम्बर को दीनदयाल चौक पर दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक चलाया जाएगा। 24 सितम्बर2022 को रांझी दर्शन सिंह तिराहा पर हस्ताक्षर अभियान का समापन करके कलेक्टर कार्यालय के सामने संकलित हस्ताक्षर जनमत बताने लगाए जावेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पुष्पराज पांडे वैभव पांडे,रोहित सिंह संतोष तिवारी, रूपेश सिंह, मनोज पटेल व बड़ी संख्या में नागरिक बन्धु व अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88