जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर राज्यसभा सांसद ने पौधरोपण कर चलाया स्वच्छता अभियान

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अमृत सरोवर सफाई सेवा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत छठवीं बटालियन में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि के मुख्यअतिथि में अधिकारियों एवं पुलिस जवानों की उपस्थिति में सेवा कार्यों में सहयोग किया एवं रुद्राक्ष का पौधा प्रांगण में लगाया, इस अवसर पर सुमित्रा बालमीक ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा के गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से नरेंद्र मोदी ने मां भारती को फिर सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है. यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी जी को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर नए भारत का निर्माता बताते हुए श्रीमती सुमित्रा बालमीकि जी ने आगे कहा कि उनका जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमांडेड रुडोल्फ अल्वारेस डिप्टी कमांडेंट संतोष डेहरिया असिस्टेंट कमांडेंट यश बिजुरिया, एमपी सिंह, सुबोध लोट लोखंडे, हितेश फूल झेले, एवं समस्त स्टॉफ उपस्तिथ रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88