नोहटा थाने के फरार वारंटी को पुलिस टीम ने दबोचा

जबलपुर दर्पण जबेरा ब्यूरो। दमोह पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के निर्देशन में जिले भर में फरार स्थाई वारंटी की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नोहटा थाना प्रभारी विकास सिह चौहान द्वारा विभिन्न टीमें बनाकर स्थाई वारंटीयो को पकड़ने में लगाई गई थी। जिसके तहत लम्बे समय से फरार आरोपी रविशंकर पिता शालराम अठाया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2016 के अपराध क्रमांक 90 धारा 354 में फरार आरोपी रविशंकर को पकड़ने में टीम लगाई गई थी दिनांक 22 मार्च 2022 को रंग पंचमी को आरोपी अपने गांव आया हुआ था जिसे टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है आरोपी रविशंकर पिता शालराम आठ्या ग्राम शिशपुर पटी नोहटा से गिरफ्तार किया गया जिसे मान न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उक्त गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विकास चौहान एएसआई एल कन्नौजिया,प्रधान आरक्षक सूरत सिह,कुलदीप सोनी,संदीप राजपूत,सतेंद्र दुबे,रोहित राजपूत राजकुमार,राजू वास्केल का विशेष योगदान रहा है।



