सिवनी विधायक श्री राय स्कूलों के कार्यक्रमों में सम्मलित हुए


सिवनी। नगर के शासकीय ऊर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मे आयोजित छात्राओं को स्कूल बैग, किताब, प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। विधायक श्री राय के विद्यालय आगमन पर छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा प्राचार्य श्री नासिर मोहम्मद सिददीकी के नेतृत्व मे गर्मजोशी के साथ शाल-पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री दिनेश राय मुनमुन ने छात्राओं व उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए छात्राओं की मांग पर विद्यालय की मरम्मत, फर्शीकरण व पानी हेतु बोर मे मोटर लगवाने की बात कही।
इसके पश्चात सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी दोपहर 12:00 बजे से स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मे आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे। जहां पर विद्यालय की छात्राओं व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर आगवानी करते हुए मंच तक लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के प्रारंभ मे सर्वप्रथम छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। तत्पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्रीमती पीएम सिंग सहित शाला परिवार द्वारा मुख्य अतिथि श्री राय के साथ ही समस्त अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति मे सिवनी का प्रतिनिधित्व करने वाली नगर की प्रतिभावान कु. अम्रता द्विवेदी का सम्मान किया गया। इस दौरान दिनेश राय मुनमुन ने छात्राओं से अपने आशीर्वचन व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाएं हमारी बहने आज किसी से पीछे नही है जिसका उदाहरण द्विवेदी के रुप मे आज आप सब के सामने है जिसकी दृण इच्छा शक्ति लगन ने 7 साल बाद ही सही प्रसिद्ध शो मे पहुंचकर अपनी प्रतिभा के दम पर पुरुस्कार जीतकर सिवनी जिले का नाम गौरान्वित किया है। लेकिन इसके पीछे उनकी माता जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिन्होने इसका लालन-पालन अच्छे से किया।आप सबको भी इसी तरह मेहनत कर मन लगाकर पढाई करनी है। आप वह शक्ति हो जो लोगों को संस्कारित बनाती हो। एक कन्या के समाज मे कई रुप होते है वह अनजाने घर पर पहुंचकर लोगों को संस्कारित बनाने का काम बखूबी निभाती है । आप जितना ज्यादा से ज्यादा पढाई मे ध्यान दोगी आपका उतना ही उज्वल भविष्य होगा। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने छात्राओं की मांग पर व्हालीबाल मैदान का सीमेन्टीकरण कराने अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति किये जाने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रुप से श्री आलोक दुबे जिलाध्यक्ष भाजपा एवं सर्वश्री एडवोकेट विनोद सोनी , अभिषेक दुबे नगराध्यक्ष, संजय सोनी नगराध्यक्ष भाजपा, साजिद खान , प. हरीश तिवारी , एहफाज खान , मनीष मोनू मिश्रा , शंकर माखीजा , आशीष मानाठाकुर , अनूप मिश्रा , सुनील राय बीआरसी, अरुण राय बीएसी, शाला प्राचार्य श्रीमती पीएम सिंग , कपिल बघेल, राजेश जैन, मुकेश नेमा, जनशिक्षक, अनीता झारिया, खलीकुज्जमा सहर , श्रीमती तनवीर , श्रीमती मुक्ता जैन , श्रीमती नफीस फातिमा , श्रीमती आरती पांडे , श्रीमती रुबीना खान , श्रीमती अश्वर जहां , श्री साधना जैन , श्रीमती काज़मी बेगम , श्रीमती सीमा सोनी , रफीक अंसारी , श्रीमती सुनीता ओसवाल , श्रीमती शमसुन खान , वहीद खान , अकील खान , श्रीमती शफीना बेगम , श्रीमती अस्मा खान , श्रीमती शायरा खुर्शीद , पंकज तिवारी , अमिता बागरे जी, नीलेश उपाध्याय, राजीव भगत प्रदीप वर्मा, देवेंद्र चौधरी, अनिल साकूरे, श्रीमती भारती पांडे, प्रहलाद सिंह धुर्वे, ब्रजमोहन बघेल, भागवत देशमुख, ज्ञानलाल साहू आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरीमामय उपस्थिति रही।



