हितग्राहियों को योजनाआें का लाभ पहुॅंचाने प्रतिदिन आयोजित किये जा रहे हैं शिविर

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत एवं कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी के द्वारा जारी कार्य योजना आदेश के तहत् आज नगर निगम द्वारा 7 वार्डो में शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविरों का आज कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी, पूर्व पार्षद दिलीप पटैल, संजय तिवारी, प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी एवं सहायक आयुक्त अंकिता जैन ने जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ हितग्राहियों से बात-चीत भी की। प्रभारी आयुक्त ने बताया कि वार्डो में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविरों के संबंध में बताया कि आज नगरीय निकाय क्षेत्रों के 7 वार्डो में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही पहुॅंचकर हितलाभ प्राप्त किये। उन्होंने बताया कि 1 हजार 7 सौ 12 हितग्राही लाभांवित हुए। नगर निगम द्वारा शहर के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने कार्य योजना बनाई गयी है, जिसके अंतर्गत वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 अक्टूबर तक वार्डो में लगेगें। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम के 7 वार्डो में आयोजित शिविर के दौरान 1 हजार 7 सौ 12 हितग्राही पहुॅंचे और मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। आयोजित शिविर के मौके पर पूर्व पार्षद संजय तिवारी, प्रभारी अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, सभी संभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



