बुजुर्गों का सम्मान,युवाओं में जोश दिखने लगा काग्रेस पार्टी का जोश

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा मझौली बाईपास स्थित पडनिति पैलेस में पोडा ब्लॉक मझौली में जिला ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में संजय यादव पूर्व बरगी विधायक द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा एवं बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इस दौरान पाटन, मझौली, पौडा सहित आसपास के जुझारू युवाओं ने एक बार फिर संजय यादव के नेतृत्व में जागरूकता के साथ साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने मैदान में उतर चुकी हैं। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को बड़े स्तर पर सफलता को लेकर ब्लॉक, मण्डल सहित ग्राम पंचायत तक तेजी से सम्पर्क और सम्मान का दौर जारी हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित – जिला अध्यक्ष संजय यादव पूर्व विधायक, विक्रम सिंह पूर्व विधायक, राजू तिवारी, राजेश चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल बूथ प्रभारी, जनपद सदस्य प्रदीप पटेल, पोडा प्रभारी, संदीप व्यवहार, पनागर पार्षद प्रमोद पटेल, ग्रामीण क्षेत्रों के युवा साथी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



