मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम ने लगाया कैम्प

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने बताया के मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप जबलपूर नगर निगम जोन क्रमांक 14 बस स्टैंड दमोह नाका द्वारा आज डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड गोहलपुर शाश्किय कन्या शाला में जन समस्या निवारण हेतु मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शाश्किय योजनाओं का कैम्प लगाया गया, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के मकसद से इस शिविर का आयोजन किया गया, सरताज मंज़िल ने आगे बताया के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है की पंक्ति में खड़ा आखरी व्यक्ति भी प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो, उनके इसी उद्देश्य के पूरा करने दमोहनाका जोन के योजना प्रभारी रविन्द्र श्रीवास एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर नितेश शुक्ला, अनिकेत पटेल, यश अहिरवार, असगर अंसारी, नासिहा अंसारी, योगिता विश्कर्मा, ने सैकड़ों की संख्या में मध्यप्रदेश शाशन की अनेक योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए फार्म भरवा कर जमा करवाये, इस शिविर को सफलता के साथ आयोजित कराने में अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री अकील अहमद, बूथ अध्यक्ष गुफरान अंसारी, महफूज अहमद, गुड्डू नेता, अयाज अंसारी आदि का विशेष योगदान रहा।



