दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने रक्षा क्षेत्र का पहला जत्था हुआ रवाना

जबलपुर दर्पण। नई दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित एनपीएस विरोध के धरने में शामिल होने एआईडीईएफ से संबद्ध जबलपुर रक्षा क्षेत्र की यूनियनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का पहला जत्था गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना।
ज्ञात हो 1 जनवरी 2004 से शासकीय सेवा में आए भारत के नागरिकों के लिए केंद्रीय सिविल सेवा 1972 पेंशन के गारंटीड पेंशन के प्रावधान को दरकिनार कर शासकीय कर्मचारियों को नेशनल पेंशन एनपीएस के अंतर्गत लाया गया। एनपीएस लागू होने के साथ ही लगातार एनपीएस की कार्य क्षमता तथा कर्मचारियों को होने वाले नुकसान के बारे में विभिन्न फ़ोरम में अपनी बात उठाता रहा है। पिछले वर्षों में विभिन्न आयोजनों प्रदर्शनों के माध्यम से देश भर के कर्मचारियों को ना केवल जागरूक करने का काम किया साथ ही विभिन्न श्रम संगठनों को साथ लेकर सरकार पर एनपीएस को वापस लेने पर लगातार दबाव बनाता रहा है । एआईडीईएफ के लगातार एनपीएस विरोध एवं संघर्ष के फलस्वरुप एनपीएस कर्मचारियों को कुछ राहत भी प्राप्त हुई है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन कर्मचारी हितों के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहते हुए दिनांक 26 सितंबर नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर 1 जनवरी 2004 के बाद शासकीय सेवा में आए देशभर के कर्मचारियों को केंद्रीय सिविल सेवा 1972 पेंशन के तहत गारंटीड पेंशन तथा सामान्य भविष्य निधि का लाभ दिलाने के लिए ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के तत्वावधान में 41ऑर्डनेंस फैक्ट्री, डीआरडीओ, एम ई एस, डी जी क्यू ए, डी जी ए क्यू ए, सीओडी, आर्मी बेस वर्कशॉप, ई एम ई, आर्मी, नेवी एयरफोर्स, इत्यादि देशभर के विभिन्न रक्षा संस्थानों की 430 यूनियनों के कार्यकर्ता सम्मेलन 1 दिन का धरना देंगे। शरद बोरकर, रोहित यादव, नितेश सिंह, संदेश झिलपे,राजेश भारती,पार्थ ओझा प्रितपाल सिंह भामरा, अमित गुप्ता, अमित चंदेल, अनिल कोष्टा, बीरबल, असीम दुबे, भवानी पटेल, वीरेंद्र साहू, सुदीप्त, बलवीर सिंह, पप्पू पवार, जानसन, एजाज अहमद,दीपक कोष्टा, विजय, वीरेंद्र लोधी, रवि शाह, उत्तम विश्वास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नई दिल्ली रवाना हुए।



