सिख धर्म के वार्षिक सम्मेलन में वक्ताओं रखे उदगार

जबलपुर। सिख समाज की शीर्ष धार्मिक संस्था मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा का दो दिवसीय 33 वा वार्षिक सम्मेलन आज होटल गुलजार के सभागार में आरंभ हुआ।
प्रांत अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह भाटिया इंदौर एवं स्त्री सभा अध्यक्ष श्रीमती चरण जीत कौर ने अध्यक्षता की। जबलपुर संभाग अध्यक्ष अवतार सिंह बांगा एवं नगर अध्यक्ष अजीत सिंह नैयर सीटू एवं समिति पदाधिकारियों नेअतिथि सत्कार किया। बुजुर्ग बार सरदार आसा सिंह रीवा को को शाल सिरोपा और अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा की सिख धर्म का चिंतन वैश्विक है। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जिम्मेदारियों का दायित्व निभाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुरेंद्र सिंह अरोरा भोपाल ने किया। तख्त श्री पटना साहिब बिहार के हजूरी रागी जथा भाई सरबजीत सिंह एवं साथियों ने सरस गुरुवाणी कीर्तन पेश किया। दूसरे दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर पंजाब के महासचिव करनैल सिंह पंचोली के के मुख्य अतिथि में आयोजित सेमिनार में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान होंगे इसमें विद्वान वक्तागण डॉक्टर डॉक्टर हरभजन सिंह खालसा बठिंडा एवं प्रिंसिपल मनजीत कौर अमृतसर सहित अनेक जन भागीदारी करेंगे।



