डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सर्वेयरों की समस्या से परेशान प्रबंधकों ने जिला प्रशासन को सोंपा ज्ञापन।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले भर में धान खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच गोदामों में पदस्थ सर्वेयरों द्वारा केंद्रों से गोदाम पहुंचाई गई, जिम्मेदारों द्वारा धान के लाट को रोजाना अमानक बताकर जिम्मेदार धान की लाट को रिजेक्ट कर रहे हैं, जिससे जिले भर में पदस्थ समिति प्रबंधक परेशान हैं। परेशान समिति प्रबंधकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुँच विरोध जताया और इस मनमानी के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के दौरान प्रबंधको ने रिजेक्ट धान के नमूने भी प्रशासन के सामने पेश किये और सभी केंद्रों पर सर्वेयर की नियुक्ति की मांग की है। इस दौरान प्रबंधकों ने अपनी व्यावहारिक समस्या गिनाते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर की नियुक्ति न होने तक धान खरीदी न करने की बात भी कही है।गौरतलब है कि जिले में 35 उपार्जन केंद्र संचालित है, जहां पंजीकृत किसानों से धान, छन्ना एवं पंखा कराकर धान की गुणवत्ता मजबूत करने के बाद खरीदी प्रक्रिया शुरू की जाती है और गोदाम तक बड़ी मात्रा में परिवहन, यानी धान पहुंचाया जाता है। लेकिन गोदाम में पदस्थ सर्वेयर उपलब्ध धान की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं और धान को अमानक की श्रेणी में रख वापस केंद्र भेज देते हैं इस सर्वेयरो की तानाशाही के चलते प्रबंधक को दुगना भाड़ा एवं किसानों के गुस्सा का सामना करना पड़ता है।वही केंद्रों पर अप्रिय स्थिति भी निर्मित हो जाती है, किसानों के गुस्सा का सामना करना पड़ रहा है, समस्याओं के निराकरण की मांग प्रबंधकों ने की है। ज्ञापन के दौरान अंबिका पांडे, नारायण ठाकुर, शेषमणि ठाकुर, रघुवीर सिंह गौतम, ब्रजलाल रजक सहित जिले भर अन्य केंद्र प्रबंधक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88