जबलपुर दर्पण
निशुल्क कोचिंग स्टूडेंट में विधायक ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान

बरेला जबलपुर दर्पण । विद्यार्थियों के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध निशुल्क स्टूडेंट कोचिंग सेंटर में आज क्षेत्रीय विधायक सुशील इंदु तिवारी द्वारा कोचिंग के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया इस अवसर पर कोचिंग के संचालक मयंक साहू द्वारा पनागर विधायक सुशील तिवारी का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक सुशील तिवारी द्वारा सभी छात्रों को संबोधित किया गया एवं बच्चों को पढ़ाई में ध्यान जाने के विशेष निर्देश दिए इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश साहू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे सहित समस्त भाजपा मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे



