जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों का निगमीकरण 1 वर्ष

कर्मचारियों ने काला बैज पहन स्थापना कार्यक्रमों का बायकट किया

जबलपुर दर्पण। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने बताया आज 1 अक्टूबर को भारत सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादों तथा समझौतों को दरकिनार कर ओर्डनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण किए जाने के एकतरफा फैसले का 1 वर्ष पूरा हो चुका है। देश का सैनिक रक्षा कर्मचारी भारत सरकार द्वारा ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण किए जाने के विरोध में लगातार संघर्ष जारी रखे हुए हैं । ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन द्वारा ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों की निगमीकरण किए जाने के एकतरफा फैसले के विरोध में माननीय मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष निगमीकरण का फैसला खारिज किए जाने के लिए याचिका दायर की है। याचिका के जवाब में सरकार द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया है। इस परिस्थिति में निगमों का स्थापना दिवस ऑर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ परिहास ही है। उपरोक्त परिस्थितियों के बाद भी साथ निगमों ने स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया जिसका संयुक्त रुप से विरोध तथा बायकाट करने का निर्णय लिया गया है । देश भर की 41 ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने काला बैज धारण कर निगमों के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का बायकॉट करके, ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण के निर्णय के खिलाफ अपना विरोध एवं आक्रोश प्रदर्शित किया। जीसीएफ, व्हीएफजे, ओएफके, जीआईएफ, ओ एफ इटारसी, ओ एफ कटनी के सभी कर्मचारियों ने काला बैच धारण कर निगमीकरण का विरोध किया। कर्मचारी नेता नेम सिंह, आरएन शर्मा, शिव पांडे, रामप्रवेश, नरेंद्र तिवारी , रामप्रवेश सिंह, शरद बोरकर ,अजय रजक, अजय चौहान, जितेंद्र दुबे , अजय यादव, सत्येंद्र सिंह , मिठाई लाल रजक, अमरीश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रोहित यादव, अरनब दास गुप्ता , रूपेश पाठक, राकेश रजक, लक्ष्मी पटेल, नितेश सिंह, मनोज साहू, राकेश दुबे , गोविंद सोनी माखन कहार इत्यादि नेता प्रदर्शन में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88