टैंकरो से डीजल पेट्रोल चुराते आरोपियों को:क्राईम ब्रांच एवं भेड़ाघाट थाने की सयुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोचा

जबलपुर दर्पण नप्र। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ईधन के परिवहन में लगे टैंकरो से डीजल पेट्रोल की चोरी की क्राईम ब्रांच एवं भेड़ाघाट पुलिस को शिकायत मिलने पर रंगे हाथों पेट्रोल निकालते दो आरोपियों को पकड़ा गया। भेड़ाघाट थाना प्रभारी शफीक खान से मिली जानकारी अनुसार ने दिनांक 30-9-22 की शाम क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश ढाबा के पास एनएच 12 रोड पर पेट्रोल टेंकर क्र एमएच 28 बी 8551 का चालक टेंकर से जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटैल को 50 लीटर पेट्रोल निकाल कर दे रहा है। यदि तुरंत दबिश दी जाती है तो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई,जहा टेंकर चालक से सांठगांठ कर एक व्यक्ति पैट्रोल टैंकर से निकलवा रहा था नाम पता पूछने पर टैंकर चालक ने अपना नाम आकाश डेहरिया ग्राम मकरझिर थाना धूमा जिला सिवनी एवं पैट्रोल निकाल रहे व्यक्ति ने अपना नाम जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी भेड़ाघाट बताया। टेंकर चालक आकाश डेहरिया के कब्जे से टेंकर एंव डीजल/पेट्रोल का इन्वाईस की छाया प्रति जिसमें डीजल/पेट्रोल कीमती 11 लाख 98 हजार 285 रूपये एवं टेंकर कीमती लगभग 4 लाख रूपये का तथा आरोपी जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटैल के कब्जे से अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 4907 कीमती लगभग 1 लाख 50 रूपये का जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 285, 420, 34 भादवि तथा 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।



