अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीमांकन करने गई टीम के साथ विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर प्रकरण दर्ज      

जबलपुर दर्पण नप्र। राजस्व निरीक्षक श्रीमती सुरभी जैन ने माढ़ोताल थाने में लिखित शिकायत की कि वह तहसील अधारताल में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। सीमांकन के लिए न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार अधारताल के आदेशानुसार वह गठित दल राजस्व निरीक्षक हल्का पटवारी प्रवीण सिंह एवं ग्राम कोटवार मुकेश ठाकुर के साथ मौके पर पहुॅच कर सीमांकन के लिए मकान का निरीक्षण किया आवेदक सचिन जैन का मकान खसरा नम्बर 470/1, 478/1 के भाग पर स्थित रकवा 20 बाई 35 स्केवर फुट रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के अनुसार था किन्तु मौके पर निर्माण 20 बाई 43 वर्गफुट पाया गया था जो कि आवेदक के क्रय किये गये रकवे से 160 वर्गफुट अधिक है सचिन जैन एवं उनकी पत्नी स्वर्णा जैन तथा बेटा समयक जैन द्वारा टीम पर गाली गलोज कर अनैतिक आरोप लगाये जा रहे थे एवं सीमांकन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर टीम पर मारपीट एवं छेड़खानी का आरोप लगाने की धमकी दी जा रही थी शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 353, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88