ग्राम पंचायत में पीने के पानी सफाई, गंदगी को लेकर ग्रामीण वासी परेशान, सचिव सरपंच नहीं देते इस ओर कोई ध्यान

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तलाड़ तहसील मझौली जिला जबलपुर में ग्राम पंचायत तलाड़ के निवासी वार्ड नं. 4 में लगातार 2 वर्षों से आम जनता पानी के लिए दर दर भीषण गर्मी में परेशान एवं भटक रही है । इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत तलाड़ में अनेकों बार शिकायत एवं लिखित आवेदन देने के बाद भी आज दिनांक तक पंचायत द्वारा कोई निराकरण नहीं किया गया । बीते कुछ दिनों से लगातार पानी की समस्या एवं गंदगी से काफी दिनों से जन समस्या बनी हुई हैं। आम जनता गर्मी में पानी के लिए तरस रही है। ग्राम पंचायत सरपंच को बहुत बार अवगत कराने के बाबजूद भी आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं। न ही सचिव इस ओर ध्यान दे रहे हैं। वहीं जो हैड पम्प चालू हैं उनकी पास साफ सफाई न होने से गंदगी बनी हुईं हैं। नियमित साफ सफाई न रहने से दुर्गन्ध मार रहीं हैं। गांव वालों ने मांग रखीं हैं कि ग्राम की समस्या का निदान जल्द किया जाए।
समस्त वार्ड क्रमांक 4 निवासी ग्राम पंचायत तलाड।



