पनागर में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला, एक युवक की मौत, दो गंभीर

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के पनागर थाना सीमा एवं तहसील कार्यालय के पास रविवार की रात्रि में आपसी विवाद के चलते खूनी खेल में हड़कंप मचा दिया। जिसमें एक की जान चली गई। तो वहीं दो लोगों को शरीर में गम्भीर घाव होने से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गम्भीर बताई जा रहीं हैं।
घटित घटना एवं जगह- पनागर राम वार्ड देवरी स्थित बरझाई मोड़ तहसील के पास रविवार दिनांक 10-05-2026 देर रात्रि लगभग 1:30 से 2:00 के दौरान आपसी रंजिस के चलते दो गुटों मे झगड़ा इतना बढ़ गया था। कि धारदार हथियार से युवकों ने घायल लक्की गोटिया पिता स्व: श्रीराम गोंटिया को धारदार नुकीले हाथियार से गर्दन पर सीधे वार किया। धारदार हथियार से इतनी तेज वार किया कि गर्दन के पीछे वाले हिस्सा में अधिक घाव हो गया। इस घटना में लकी की हालत डॉ ने गंभीर बताई हैं। वहीं दूसरे साथी पवन केवट पिता स्व : राकेश केवट के ऊपर नुकीले हथियार से वार किया गया हैं। दोनों को ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जिन्हें अस्पताल के डॉ ने दोनो की हालत गंभीर बताई गई हैं ।
इस घटना में एक युवक की मौत होने की जानकारी भी सामने आ रहीं हैं। मरने वाले युवक का नाम बिशाल उर्फ़ (बिष्णु) बताया गया हैं जो रहने वाला ग्राम डूंगरिया पनागर का निवासी होना पाया गया हैं।
देर रात्रि हुई क्यों घटना – स्थानीय लोगों ने बताया कि रात्रि में कोई पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था।
इनका कहना –
विपिन सिंह थाना प्रभारी पनागर –
घटित हुई घटना की सूचना पर तत्कालीन पहुंच कर घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया हैं। वहीं अपराध में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जॉच पड़ताल जारी हैं।




