गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कर्मचारियों का सत्याग्रह

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष श्री रविकांत दहायत जी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अपनी 20 सूत्री मांगों प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति का लाभ ,केंद्र के समान 4% डीए अति शीघ्र बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर जबलपुर में भी जिला चिकित्सालय के पास गांधी भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को ज्ञापन सौंपकर सत्याग्रह पर बैठे तथा प्रदेश सरकार से मांग की गई कि अतिशीघ्र हमारी मांगों का निराकरण किया जाए l
इस अवसर पर संघ के प्रांतीय महामंत्री संभागीय अध्यक्ष माननीय अजय कुमार दुबे ,प्रदेश आईटी सेल उपाध्यक्ष एवं संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे संभागीय संरक्षक राम कुमार मेहरा एवं संभागीय महामंत्री सहदेव रजक जिला महामंत्री सुरेश बालमिक, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राय ,जिला सचिव प्रमोद कुमार राजकुमार केवट राजेश भैया विश्वास लाज रस प्रेम नारायण ठाकुर अशोक कुमार अशोक बाल्मिक कमलेश लाहौरी धर्मेंद्र मनीष बम ले ले बाबूलाल माया लोक सिंह परस्ते, सीमा राहुल अजीत राजेश अरविंद सिंह पुत्र रामप्रसाद विजय ठाकुर पवन भारती साहिल खान रामेश्वर सोनी भारी संख्या में कर्मचारी साथ उपस्थित रहे।



