पमरे ने कमाए 3 करोड़ 70 लाख रूपये वार्षिक राजस्व

जबलपुर दर्पण । पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में वाणिज्यिक आय, गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) अनुबंधों के लिए ई-नीलामी के शानदार परिणाम मिल रहे है। इस नीति के अंतर्गत अर्निंग एसेट्स जैसे आउट ऑफ होम, स्टेशन को-ब्रांडिंग, पार्किंग लॉट, पार्सल लीजिंग, स्टेशन पर रेलवे डिस्प्ले नेटवर्क (आरडीएन), मोबाईल एसेट्स, एटीएम, पे एंड यूज टॉयलेट एवं अन्य नॉन फेयर रेवन्यू आदि इन परिसंपत्तियों को पोर्टल में मैपिंग करके शामिल किया गया है और नीलामी प्रक्रिया ऑन लाईन हो रही है। सितम्बर माह तक पमरे में भारतीय रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (आईआरईपीएस) के माध्यम से जबलपुर मण्डल में 261, भोपाल में 217 तथा कोटा मण्डल में 215 एसेट्स का रजिस्ट्रेशन किया गया है। पमरे के तीनों मण्डलों पर अब तक कुल 56 ई-नीलामी ठेका आवंटित किए गए हैं जिनसे रेलवे को 370 लाख 94 हजार रूपये वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। जो कि निर्धारित रिजर्व प्राईस से लगभग 36.34 प्रतिशत अधिक है।



