वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति मिले,बिना प्रमोशन के हो रहे रिटायर

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, हिरन जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभागों में पदस्थ उपयंत्रियों को नियुक्ति दिनांक से सेवानिवृति दिनांक तक एक बार भी पदोन्नति नहीं मिली। प्रदेश के हजारों उपयंत्री बिना प्रमोशन लिए ही रिटायर हो गए और हो रहे हैँ
संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश शासन के स्पष्ट निर्देश हैँ कि वरिष्ठता के आधार पर उपयंत्रियों को पदोन्नत किया जाये लेकिन प्रदेश शासन के आदेश के बाबजूद भी विभागीय अधिकारीयों की लाल फीताशाही और अफसरशाही के कारण उपयंत्री जिस पद पर भर्ती हुए थे बिना प्रमोशन के उसी पद से रिटायर हो रहे हैँ जबकि 34-35 वर्षों के सम्पूर्ण सेवाकाल में मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ उपयंत्रियों को कम से कम दो प्रमोशन तो दिए जाना चाहिए। संघ के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर,भास्कर गुप्ता, दुर्गेश खातरकर, ऋषि पाठक,आसाराम झारिया,दुर्गेश खातरकर,विश्वनाथ सिंह, आकाश भील आदि ने मुख्यमंत्री से पत्राचार किया और उपरोक्त मांग पर चिंतन तथा विचार-विमर्श करके कम से कम दो प्रमोशन देने को कहा है।



