जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ड़िवास क्लब और दिल शान सिंधी क्लब ने संयुक्त तत्वावधान में गरबे आयोजन

जबलपुर दर्पण। ड़िवास क्लब और दिल शान सिंधी क्लब ने संयुक्त होकर फ़्यूज़न गरबे का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में करवाया । जिसमें दोनो क्लब के सदस्यों व शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सदस्ययों को हमेशा ड़िवास क्लब के गरबे का इंतज़ार बेसब्री से रहता है क्योंकि महामारी के कारण दो साल से गरबे का आयोजन नहीं हो पाया इसलिए इस वर्ष सदस्यों में दुगना उत्साह दिखाई दिया। गरबे में महिलायें फ़्यूज़न व पारंपरिक पोशाक में आयी। लाइव बैंड व डी. जे. पर महिलाओं ने गरबा किया। कार्यक्रम में राधा-कृष्णा, शिव-पार्वती और विविध वेशभूषा में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सक्रिय सदस्यों को स्नेह अवार्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट मेकअप, पोशाक, डांडिया और गरबा क्वीन और कई विभिन्न पुरस्कार दिए गए।कार्यक्रम में देवास क्लब की प्रेसिडेंट प्रियंका कलचुरी अग्रवाल और दिल शान सिंधी क्लब की प्रेसिडेंट शिखा खटवानी की भूमिका प्रमुख रही। कार्यक्रम को सुचारु बनाने में ड़िवास क्लब की डायरेक़्टर (अल्पना परिहार, मंजूश्री अग्रवाल, वर्षा गोल्छा, एकता सिंह ठाकुर, जसवीन छबरा, दिव्या गुलाटी, कोमल अडनानी, नीतू शाह, रितु सायनी, मनीषा श्रीवास्तव, जूही दत्त, गुरलीन छबरा) और दिल शान सिंधी क्लब की डायरेकटर (प्रियंका बाधवनी, नीलम जसवानी, हनी अडनानी, जिया वाधवानी, दीपिका कुमार, रीमा चाँदनानी, रिया मलगानी) भूमिका विशेष रही।क्लब के सदस्यों और अतिथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88